हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश प्रयागराज में...

    प्रयागराज में लगे प्रियंका गांधी को ‘गंगा की बेटी’ बताने वाले पोस्टर

    'Ganga ki Beti'

    पोस्टर पर लिखा है यूपी को बचाने आयी ‘गंगा की बेटी’ प्रियंका (Priyanka Gandhi)

    प्रयागराज (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर कांग्रेस (Priyanka Gandhi) का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महासचिव प्रियंका गांधी को ‘गंगा की बेटी’ बताया गया है। पोस्टर पर लिखा है यूपी को बचाने आयी ‘गंगा की बेटी’ प्रियंका। इसके अलावा पोस्टर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ पूरा गांधी परिवार इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी वर्ष 2019 में प्रियंका गांधी को गंगा की बेटी बताते हुए पोस्टर जारी किया गया था।

    इसके अलावा पोस्टर में प्रतापगढ़ के रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र से 9 (Priyanka Gandhi) बार विधायक रहे और पूर्व राज्यसभा सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता हसीब अहमद दिखलाई पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव में उतरे थे और उन्होंने खुद को ‘गंगा का बेटा’ बताया था और कहा था कि न मैं यहां आया और न किसी ने भेजा मुझे तो माँ गंगा ने बुलाया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।