हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में स...

    हरियाणा में सिंबल पर निकाय चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

    Jharkhand Assembly Election
    Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस ने घोषित किए 21 प्रत्याशी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के आगामी शहरी स्थानीय निकायों 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव कांग्रेस (Congress) पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ेगी। मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी की अहम् बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि निकाय चुनावों को लेकर चंडीगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद व कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य चौधरी दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज व चौधरी रामकिशन गुर्जर तथा विधायक किरण चौधरी सहित बैठक में जिन-जिन निकायों में चुनाव होने हैं, उन सभी हलकों के विधायक भी मौजूद रहे।

    प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि सभी से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इससे पहले भी नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ती है और इस बार भी नहीं लड़ेगी।

    हालांकि नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ें। भाजपा उम्मीदवारों को हराने का काम कांग्रेस नेता करें। उनका कहना है कि नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव भाईचारे के होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस (Congress) ने निकायों के ये चुनाव सिम्बल पर नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here