हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश महिला पहलवानो...

    महिला पहलवानों के पक्ष में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

    Hisar

    हिसार में प्रदर्शन कर भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख का जलाया पुतला

    सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
    हिसार।
    महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण मामले में अब कांग्रेसियों ने खुलकर इंकार भरनी शुरू कर दी है। हिसार में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण का पुतला जलाया। आमतौर पर कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम से दूर रहने वाले नेता भी इस प्रदर्शन में दिखाई दिए। इस मौके पर प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली में यौन शोषण के दो मुकदमे दर्ज होना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के संघर्ष की पहली जीत है और केंद्र सरकार पर एक तमाचा है जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यौन शोषण के मामले में लगभग 3.5 महीने केंद्र सरकार से बृजभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी संघ के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं मगर केंद्र सरकार के लिए बड़ी शर्म की बात है।

    केंद्र सरकार ने बृज भूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा केंद्र की पूरी सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी रही। जो कि देश की बहन-बेटियां का बहुत बड़ा अपमान है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा का प्रभावशाली सांसद बृजभूषण एक अपराधी सोच का व्यक्ति है जिसके खिलाफ पहले की 3 हत्या, 17 हत्या का प्रयास व टाडा सहित 38 मुकदमे तक दर्ज है। बृजभूषण अपने ऊपर मुकदमा दर्ज होना तो आम बात समझता है।

    गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने बृज भूषण जैसे अपराधी की मदद करके भाजपा सरकार की देश व पूरे विश्व में किरकिरी हुई है। गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को अपनी गलती को सुधारते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करके उनको जेलों में भेजना चाहिए, ताकि अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों के साथ-साथ देश की हर बहन-बेटियों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे जबकि इस राज में बहन-बेटियां तो क्या आम जनता तक सुरक्षित नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here