हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोना को मात...

    कोरोना को मात देने वाले बढ़े, सक्रिय मामलों की दर में निरंतर कमी

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में काफी गिरावट आयी है और विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में मामले तिहायी अंक से नीचे रहेतथा स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार इजाफा होने से सक्रिय मामलों में जबरदस्त कमी आयी है जिससे इसकी दर 4.60 फीसदी पर आ गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 31,118 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 94.62 लाख हो गया। इस दौरान 41,985 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ काेरोनामुक्त होने वालों की तादाद 88.89 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 11,349 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.35 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 482 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,621 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.94 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 फीसदी हो गयी है।

    पिछले 24 घंटों में केरल में सर्वाधिक 6055 मरीज स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों की संख्या सबसे कम 2694 यहीं रही जबकि दिल्ली में सबसे अधिक 108 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले कम होकर 91,623 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 47,151 हो गया है, वहीं अभी तक 16.85 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.38 लाख से अधिक हो गयी और सक्रिय मामले 62,025 हो गये हैं जबकि 2244 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2206 कम होकर अब 32,885 हो गयी है। वहीं अब तक 9174 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5.28 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।