हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा जिले में...

    सरसा जिले में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी गति, 132 नए मामले मिले

    Corona infection picks up pace in Sirsa sachkahoon

    39 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 346

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वीरवार को सरसा जिले में कोरोना संक्रमण के 132 मामले सामने आए हैं। यह तीसरी वेव में एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। संक्रमितों में 94 केस सरसा शहर के हैं। जिले में वीरवार को पाजिटिविटि रेट 7.88 प्रतिशत रहा। जबकि कुल पाजिटिविटि रेट 4.98 प्रतिशत है। कोरोना के बढ़ते मामले प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा रहे हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि इस रफ्तार से संक्रमण बढ़ा तो स्थिति विकट हो सकती है। उन्होंने आमजन से कोविड नियमों की पालना, मास्क लगाने और वैक्सीन डोज लगाने का आह्वान किया है।

    1225 सैंपल भेजे जाँच के लिए

    वीरवार को 1225 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक जिले में 5 लाख 96 हजार 323 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 29743 पाजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 28886 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में संक्रमण से अब तक 511 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 289 मरीज होम आइसोलेट हैं। अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। जिले में 57 संक्रमित ऐसे हैं। जिनका अभी तक पता ही नहीं चला है। उक्त लोगों के द्वारा दिये गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क नहीं हो रहा है। विभाग इन मरीजों की तलाश में लगा हुआ है।

    यहां मिले पॉजिटिव मरीज

    वीरवार को मिले संक्रमितों में सरसा शहर में 94, डबवाली में नौ, माधोसिंघाना में 10, रानियां में सात, ऐलनाबद में चार केस मिले हैं। कालांवाली, चौपटा व बड़ागुढ़ा में दो दो केस मिले हैं। ओढ़ां व चौटाला में एक एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य पाजिटिव मिल रहे हैं। सरसा क्लब, डबवाली थाना, जवाहर नवोदय ओढ़ां, मिनी सेकट्रेक्ट कालोनी, नागरिक अस्पताल में पाजिटिव केस मिले हैं। गांधी कॉलोनी, एचएसवीपी सेक्टर, प्रीतनगर में संक्रमण के केस सामने आए हैं।

    5675 ने लगवाया कोरोना रोधी टीका

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन अभियान जारी है। वीरवार को 5675 लोगों ने टीकाकरण करवाया। अब तक जिले में 17 लाख 52 हजार 914 लोग वैक्सीन लगवा चुके है। इनमें 10 लाख 29 हजार 601 ने पहली व 7 लाख 22 हजार 222 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। 15 से 17 आयु वर्ग के 1153 किशोरों ने को-वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। अब तक 29 हजार 157 किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं 337 लोगों ने बूस्टर डोज ली। बढ़ती कोरोना संक्रमण के बीच 60 साल से अधिक के बुर्जुग बूस्टर डोज लेने के लिए आगे आ रहे है। वीरवार को जहां 60 साल से अधिक उम्र के 202 बुजुर्गों, 115 हेल्थ केयर वर्कर व 4 फ्रंट लाइन वर्करों ने बूस्टर डोज लगवाई। अब तक लगी 1091 बूस्टर डोज में अकेले 599 डोज 60 साल से अधिक वालों को लगी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here