हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    अमेरिका में फिर कोरोना का कहर, 1,20,446 नए केस

    Coronavirus

    मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 4,43,035

    • न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास प्रांत सर्वाधिक प्रभावित

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,20, 446 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,299,249 हो गई है तथा अब तक 4.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,43,035 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,62,99,249 हो गई है। अमेरिका का न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है।

    Coronavirus

    अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 43,803 लोगों की मौत हुई है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 41,157 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 37,240 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 26,685 लोगों की जान गई है। पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 21,651 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 21,513, इलिनॉयस में 21,253, मिशीगन में 15,536, मैसाचुसेट्स में 14,607 की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि देश में फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

    सऊदी अरब में कोरोना की दूसरी लहर की चेतावनी

    सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री तौफिग अल रबिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर संभव है तथा लोगों को मौजूदा निवारक उपायों का पालन करने की आवश्यकता है। राबिया ने कहा, ‘हाल के सप्ताहों में हमने देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में उल्लेखनीय और लगातार वृद्धि देखी गई है। जनवरी के पहले सप्ताह के आंकड़ों की तुलना में मामलों में दो सौ प्रतिशत वृद्धि देखी गई है इसका प्रमुख कारण सार्वजनिक सभाएं हैं।’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर देश में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि जारी रहती है, तो सऊदी अरब को एक ऐसी स्थिति से निपटना होगा जिसका कई देश सामना कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि अगर निवारक उपायों की अवहेलना जारी रही तो हमे कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को देश कोरोना वायरस के 255 नए दर्ज किए हैं। एक महीने पहले दैनिक आंकड़ा 80 का था। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण के 368,300 से अधिक मामले है। जबकि देश में छह हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।