हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश Attack on pol...

    Attack on police team: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, पांच घायल

    Bihar News
    Attacked Police Team: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, पांच घायल

    Attack on police team: सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों की ईंट और पत्थरों का शिकार हो गई। इस अचानक हुए हमले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस की एक टीम मुरादाबाद में छापेमारी करने गई थी। इसी बीच, स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bihar News

    एक महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल

    घायल हवलदार राजेन्द्र सिंह ने बताया कि छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाने की पुलिस मुरादाबाद गांव में वारंटी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में हवलदार राजेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगी है। उनके अलावा, शत्रुघ्न सिन्हा, जवान सुनील कुमार, महिला जवान सुनीति कुमारी को चोटें आई हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया गया है। जांच की जा रही है और उपद्रव करने वाले तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने के मामले में मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें 20 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Bihar News

    Trade War: ट्रेड वॉर से गरीबों पर मंडराएगा आर्थिक मंदी का खतरा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया ऐलान…