हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र सर...

    महाराष्ट्र सरकार पर संकट: कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव सरकार का जाना तय! बागी विधायक आएंगे मुम्बई

    Maharashtra Elections
    Maharashtra Elections: सीएम पद के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे ने खोला एक पत्ता!

    मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र सरकार पर संकट बरकरार है। उद्धव सरकार को कल फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ेगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महाराष्ट्र सरकार का जाना तय है। क्योंकि शिंदे गुट के पास 39 से ज्यादा विधायक है। क्योंकि कल देर सायं भाजपा नेता फडनवीस ने राज्यपाल से मुलाकात की तथा सदन में शक्ति परीक्षण कराने की मांग की। विधानसभा में विपक्ष के नेता फडनवीस ने कोश्यारी से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के 39 विधायक उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघारी (एमवीए) सरकार के साथ नहीं हैं अत: राज्य सरकार अल्पमत में है इसलिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा जाय।

    फडनवीस ने इस संबंध में कोश्यारी को एक पत्र भी सौंपा। साथ उन्होंने इस संबंध में कोश्यारी को एक ईमेल भी भेजा था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक फडनवीस के साथ राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात करने वालों में भाजपा नेता गिरीश महाजन और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी थे। दोनों नेता एयरपोर्ट से सीधे फडनवीस को लेकर राज्यपाल से मिलने गए। सूत्रों का कहना है कि वहीं आठ निर्दलीय विधायकों ने अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से महाराष्ट्र के राज्यपाल को मेल भेजा है और तुरंत ही फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। वहीं इसके बाद राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट करने की अनुमति दे दी है।

    बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे वापस मुंबई लौटने की तैयारी में

    फडनवीस की मुलाकात राज्यपाल से ऐसे वक्त हो रही है, जब बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे वापस मुंबई लौटने की तैयारी में हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागियों से मुंबई लौटने और बातचीत करने की अपील की है। इस बीच ये खबर भी आ रही है कि बागी विधायक गुरुवार को मुंबई लौट सकते हैं। बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को ही संकेत दिया था कि वो मुंबई लौट सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने राज्यपाल को बताया है कि उद्धव ठाकरे सरकार ने बहुमत खो दिया है।

    फडनवीस की अमित शाह से मुलाकात

    इससे पहले आज ही फडनवीस दिल्ली गए थे जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए बीते दिन ही भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की कोर कमेटी की बैठक हुई थी जिसके बाद फडनवीस आज दिल्ली गए थे। दिल्ली में उन्होंने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों से पता चला है कि दोनों नेताओं के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में महाराष्ट्र में सरकार के गठन के बाद भाजपा कोटे के मंत्रियों को लेकर भी चर्चा की गई है।

    क्या है नंबर गेम

    भाजपा खेमे का दबाव है कि कुल 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधान सभा में उसके साथ कुल 170 विधायक हैं। भाजपा के स्वयं के 106 सदस्य हैं तथा पार्टी समर्थित निर्दलियों समेत उसके 113 सदस्य हैं। गुवाहाटी के एक होटल में जमे बागीगुट के साथ एकनाथ शिंदे ने आज ही कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह मुंबई लौटने वाले हैं। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से मुंबई लौट कर बातचीत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीधे बातचीत करने से कोई रास्ता निकल सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here