हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान खाली भूखंड मे...

    खाली भूखंड में मिली युवक की लाश, नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका!

    Sri Ganganagar News
    खाली भूखंड में मिली युवक की लाश, नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका!

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पदमपुर मार्ग पर गुरुनगर में एक खाली भूखंड में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान पदमपुर थाना क्षेत्र में चक 7- केके निवासी नवजोत सिंह जटसिख(30) के रूप में हुई है।प्रारंभिक तौर पर उसकी मृत्यु का कारण नशे की ओवरडोज बताया जा रहा है। कल शाम पुलिस को वार्ड पार्षद ने गुरुनगर में चारदीवारी किए एक खाली भूखंड में कीकर की झाड़ियां के पास एक युवक के मृत पड़े होने की सूचना दी।थाना प्रभारी सीआई गोविंदसिंह चारण दलबल सहित मौके पर पहुंचे। Shri Ganganagar News

    पुलिस ने बताया कि भूखंड की चारदीवारी एक जगह से टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो झाड़ियों के पास एक युवक औंधें मुंह मृत पड़ा था। आसपास नशे में इस्तेमाल किए खाली इंजेक्शन और सिरिंज पड़ी थीं। कुछ ही देर में मृतक की पहचान नवजोतसिंह के रूप में हो गई। सूचना देने पर उसके परिवार वाले देर रात को श्रीगंगानगर पहुंचे। पिता जलंधरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई।आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को दे दी गई। जांच कर रहे हवलदार कमलेश मीणा ने बताया कि नवजोतसिंह प्राइवेट बसों के लिए काम करता था। वह दो दिन पहले घर से आया था। उसने कल वापस घर जाना था। नवजोतसिंह अत्यधिक नशा करने का आदी था। Sri Ganganagar News

    Sikar Accident: ग्रिट से भरा ट्रेलर पुलिस जीप पर पलटा, पापड़ की तरह पिचकी पुलिस जीप, 3 मरे!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here