हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चिंताजनक: कोर...

    चिंताजनक: कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर 100 के पार, सक्रिय मामले भी बढ़े

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार पांच दिन तक 100 से कम रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान फिर बढ़कर 108 पर पहुंच गयी, वहीं सक्रिय मामले भी एक हजार से अधिक बढ़ गए। इस बीच देश में अब तक 70 लाख 17 हजार 114 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गया है।

    इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गए। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया। देश में रिकवरी दर अभी 97.26 और सक्रिय मामलों की दर 1.31 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी है। केरल में इस दौरान 217 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5745 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 64,607 हो गए हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.14 लाख हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3920 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

    महाराष्ट्र:-

    पिछले 24 घंटों में 1000 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 36,917 हो गयी है। वहीं 2421 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.63 लाख हो गयी है जबकि 30 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,390 हो गया है।

    कर्नाटक:-

    कोरोना के सक्रिय मामले 90 बढ़कर 5894 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,244 हो गया है तथा अब तक 9.25 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    पश्चिम बंगाल:-

    कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4387 रह गए हैं और 10,220 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

    तमिलनाडु :-

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4309 रह गयी है तथा अभी तक 12,396 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.26 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    छत्तीसगढ़ :-

    सक्रिय मामले 99 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 4073 हो गयी है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं नौ और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3755 हो गयी है।

    उत्तर प्रदेश:-

    सक्रिय मामले कम होकर 3256 रह गए हैं। वहीं इस महामारी से 8696 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.89 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    गुजरात:-

    सक्रिय मामले घटकर 1800 रह गए हैं तथा 4397 लोगों की मौत हुई है और 2.57 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

    पंजाब:-

    सक्रिय मामले घटकर 2112 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.67 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5675 मरीजों की जान जा चुकी है।

    मध्य प्रदेश:-

    सक्रिय मामले 1951 रह गए हैं तथा अब तक करीब 2.51 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3827 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

    तेलंगाना:-

    सक्रिय मामले बढ़कर 1825 हो गए हैं और 1613 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.92 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

    नई दिल्ली:-

    कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े हैं और 1177 पर पहुंच गए हैं। मृतकों की संख्या 10,884 हो गयी है और अब तक 6.24 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

    आंध्र प्रदेश:-

    सक्रिय मामले 72 कम होकर 845 रह गए हैं। वहीं 121 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.80 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 7161 लोग जान गंवा चुके हैं।

    बिहार:-

    सक्रिय मामले 257 बढ़कर 757 हो गए हैं। राज्य में कोरोना से 1520 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3033, राजस्थान में 2777, जम्मू-कश्मीर में 1945, ओडिशा में 1910, उत्तराखंड में 1673, असम में 1086, झारखंड में 1081, हिमाचल प्रदेश में 988, गोवा में 776, पुड्डुचेरी में 656, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 343, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 88, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।