हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली की वाय...

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी की रही

    Delhi Air Quality

    नई दिल्ली(सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को बेहद खराब श्रेणी की रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक गिरकर 331 रहा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता , वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम अनुमान तथा शोध विभाग(सफर) ने यह जानकारी दी है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368, बवाना में 347, आईटीओ में 324 , मुथुरा रोड़ में 347, जहांगीपुरी में 388, मुंडका में 343, आरके पुरम में 317, शादीपुर में 312 और वजीरपुर में यह 352 रहा जो बेहद खराब श्रेणी का रहा।

    पुरानी दिल्ली के सबसे बड़े बाजार चांदनी चौक में यह सूचकांक 402 दर्ज किया गया जो काफी गंभीर श्रेणी में आता है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि जो लोग स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील है उन्हें घरों में ही रहना चाहिए और जिन लोगों को दमा है उन्हें अपने साथ हरदम दवाएं रखनी चाहिए। अगर लोगों को अधिक खांसी, छींके आने लगे और छाती में बैचेनी महसूस हो तो उन्हें तुरंत चिकित्सकों की सलाह लेनी जरूरी है। दिल्ली में हवाओं की रफ्तार कम रहने की वजह से कल दो फरवरी को वायु गुणवत्ता सूचकांक और बदतर हो सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।