हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी पहुँची...

    भिवानी पहुँची डब्लूएफआई के विरोध की चिंगारी

    Jhajjar News
    आशा वर्करों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी

    बॉक्सर व कोच के बाद अब किसान व महिला संगठन उतरे सड़कों पर

    • संयुक्त किसान मोर्चा व जनवादी महिला समिति ने बृजभूषण का पुतला फूंक कर जताया रोष
    • बृजभूषण शरण को बर्खास्त कर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जाँच की माँग की
    • बोले : जाँच में रेसलर्स के आरोप सही मिले तो होगा देश का दुर्भाग्य
    • बृजभूषण की बर्ख़ास्तगी तक हम रेसलर्स के साथ करेगीं आंदोलन : महिला
    • बेटियों को बढ़िया माहौल मिलेगा, तभी देश को मेडल मिलेंगे : महिला

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के लिए न्याय की माँग पूरे हरियाणा में जोर पकड़ने लगी है। मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी में बॉक्सर व कोच के बाद किसानों व महिला संगठनों ने पीड़ित खिलाड़ियों के समर्थन में सड़कों पर उतर न्यायिक जाँच की माँग की। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को अब हर वर्ग समर्थन करने लगा है। भिवानी की बात करें तो यहाँ सुबह बॉक्सर इन खिलाड़ियों के समर्थन में आए को दोपहर को किसान व महिला समिति ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बृजभूषण शरण का पुतला फूंक कर बेटियों के लिए न्याय की माँग की।

    यह भी पढ़ें:– लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा

    बोले : जाँच में रेसलर्स के आरोप सही मिले तो होगा देश का दुर्भाग्य

    संयुक्त किसान मोर्चा व जनवादी महिला समिति ने सड़कों पर उतर कर चिड़िया घर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के पुतले का दहन किया। संयुक्त किसान मोर्चा की तरह से ओमप्रकाश ने कहा कि हऋक के अध्यक्ष को तुरंत बर्खास्त कर उन पर लगे आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के स्टिंग जज से न्यायिक जाँच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आरोप बहुत गंभीर हैं और सच हुए तो देश का दुर्भाग्य होगा। ओमप्रकाश ने कहा कि इन आरोपों ने देश को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि न्याय होगा, तभी गरीब व किसान अपने बच्चों को खेलों में भेजेंगे।

    वहीं जनवादी महिला समिति की जिÞला प्रधान बिमला घनघस ने बताया कि हम बेटियों के साथ हैं और उन्हें न्याय मिलने तक उनके साथ आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि एक बेटी यूँ ही खिलाड़ी नहीं बनती। इसके लिए बहुत त्याग होता है और जिदगी लग जाती है। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हमारा मान हैं और हम इसे हर हाल में बरकरार रखेंगी। बिमला ने कहा कि बढ़िया माहोल होगा, तभी बेटियाँ मेडल लाएँगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here