हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बकाया राशि पं...

    बकाया राशि पंचायत खातों में जमा करवाने की मांग

    Hanumangarh News
    बकाया राशि पंचायत खातों में जमा करवाने की मांग

    शिक्षा मंत्री से मिले ग्राम पंचायत प्रशासक

    Gram Panchayat Administrator met Education Minister: हनुमानगढ़। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रशासकों (सरपंचों) के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से जयपुर में मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया। राजस्थान सरपंच संघ सचिव व हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सहारण, बहलोलनगर ग्राम पंचायत प्रशासक गुरलाल सिंह सिद्धू, प्रशासक प्रतिनिधि रोहिताश चाहर पीरकामड़िया ने मदन दिलावर से मिलकर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। बहलोलनगर ग्राम पंचायत प्रशासक गुरलाल सिंह सिद्धू ने ग्राम पंचायतों की मनरेगा मैटेरियल की बकाया राशि, एसएफसी, एफएफसी की बकाया राशि पंचायत खातों में जमा करवाने का आग्रह किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहलोलनगर में प्राचार्य, विषय अध्यापकों रिक्त पदों को भरने, बालिका विद्यालय खोलने की मांग रखी। केबिनेट मंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। Hanumangarh News

    Sub-Junior National Wushu Championship: हनुमानगढ़ के चार वुशू खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में …