हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Illegal Const...

    Illegal Construction :अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है: गूंजा सिंह 

    नेशनल हाईवे -9, पर गरजा जीडीए का बुलडोजर…. स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद ध्वस्त कराया निर्माण  || Illegal Construction

    •  कार्रवाई का दिखा खौफ: बम्हेटा गांव में अवैध निर्माण को निर्माणकर्ता ने  स्वयं तोड़ना शुरू किया 

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ( जीडीए)ओएसडी एवं प्रभारी प्रवर्तन  गुंजा सिंह ने जोन-5 क्षेत्र में हो रहे वैध निर्माण को  थाना-वेव सिटी पुलिस बल व प्राधिकरण सचल दस्ते की मौजूदगी  में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्यवाही की गई। शुक्रवार को यह कार्रवाई जीडीए वीसी अतुल वत्स  के निर्देश पर की गई। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान  बिल्डर ने  स्थानीय होने का लाभ उठाते हुए समीप के ग्राम वासियों को इकट्ठा कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का विरोध किया गया तो प्रभारी प्रवर्तन गूंजा सिंह  ने अवैध निर्माण (Illegal Construction) के खिलाफ की गई, समस्त कार्यवाही एवं ध्वस्तीकरण के आदेश की प्रति विरोध करने वालों  को दिखाते हुए यह स्पष्ट किया  कि  यह निर्माण कार्य पूर्णतः अवैध है। जिसको बार-बार नोटिस जारी करने एवं क्षेत्रीय अभियंताओं के जरिए लगातार  रोके जाने के बावजूद  भी बिल्डर के जरिए नियम विरुद्ध निर्माण कार्य  निरंतर जारी रखा गया।

    जीडीए ओएसडी  गुंजा सिंह ने कहा कि नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। निर्माण कर्ताओं को पूर्व में भी कई बार नोटिस जारी किए जा चुके है उसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों के जरिए मना भी किया गया,लेकिन नहीं  माने  और  अब उसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। और सख्त चेतावनी भी  दी गई कि यदि भविष्य में ध्वस्त किये गये अवैध निर्माण को पुनः बनाया गया  तो प्राधिकरण  पुनः ध्वस्तीकरण की सख्त कार्यवाही करेगा। इधर  प्रवर्तन जोन-5 के अन्तर्गत शौर्यपुरम, शाहपुर बम्हैटा में प्राधिकरण के जरिए सील किये गये अवैध निर्माण को निर्माणकर्ता के जरिए  स्वयं तोड़ने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। और  निर्माणकर्ता ने  प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के समक्ष उपस्थित होकर इस आशय का शपथ-पत्र दिया गया है कि उनके द्वारा भविष्य में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कोई निर्माण कार्य नहीं किया जायेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here