हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रसोई गैस की ब...

    रसोई गैस की बढ़ी कीमत के विरोध में युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन

    दाम वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

    • सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

    सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी) रामपुर मनिहारान रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस के बढ़े दामों के विरोध में गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नितिन शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ रहे हैं गैस के दामों से आमजन परेशान हैं। रसोई गैस की कीमतें महंगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में गरीबों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें:– रोडवेज की साधारण बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट आगामी एक अप्रैल से मिलेगी

    लेकिन इस तानाशाही सरकार को गरीबों की कोई चिंता नही है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे गैस के दाम देश के लिए बड़ी चुनौती है। गरीबों से वोट लेकर गरीबों को सताने वाली भाजपा सरकार गैस सिलेंडर पर बढ़ाए दाम वापस नहीं लेती तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान दयावती, लोकेश शर्मा, शारदा, वन्दन, भावना, आरती, शालु, सुमैया, नैनसी, आराधना, सपना, सुमन, रिद्धि, पूजा, मानसी, उर्वशी, रीता, संगम, विशान्त, अश्वनी, रोमित, रोहन, शुभम्, सोनू वेभव, कपिल, सुमित, आंनद, पंकज, रजनीश, अनुज, सौरव, गौरव आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here