महिला ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कारणों का पता लगा रही पुलिस

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) क्षेत्र के समीपवर्ती गांव धरांगवाला में बुधवार दोपहर एक महिला ने अपने ही घर में पति की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सदर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:– संगरूर: गृहिणी की हत्या, नौकर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार धरागवाला निवासी 38 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह का पति हरजीत सिंह फूलों की खेती करता था और फूलों को रोज बठिंडा सप्लाई करता था। आज भी वह खेत से घर आया और अपनी पत्नी अमरजीत कौर को आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला जब उसने भीतर जाकर देखा तो अमरजीत कौर मृत पड़ी थी। जिसने घर में रखे पिस्टल से खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इधर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों बिट्टू नरुला और मोनू ग्रोवर की मदद से मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतका दो बच्चों की मां थी। इधर डीएसपी ग्रामीण गुरमीत सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह मामला पहली नजर में आत्महत्या का नजर आ रहा है। मृतका के मायके और ससुरालवालों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। किसी ने भी इस मामले में ससुरालवालों पर किस प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं। बाकी इस मामले का पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।