हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना में ...

    लुधियाना में डेंगू का कहर जारी

    Kaithal News
    Dengue: अंबाला में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप

    31 नए डेंगू मामले हुए रिपोर्ट

    • एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 113 | Dengue

    लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर सिंह)। लुधियाना में डेंगू (Dengue) का कहर लगातार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। वहीं डेगू केसों की ताजा स्थिति संबंधी जानकारी सांझी करते हुए सिविल सर्जन लुधियाना ने बताया कि शनिवार को जिले में 31 केस डेंगू से पॉजिटिव आए हैं, जिनमें 24 केस शहरी क्षेत्र से, 7 केस ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 717 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केस 113 हैं, जिनमें 93 केस शहरी क्षेत्र के हैं और 20 केस ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

    विभिन्न अस्पतालों में दाखिल मरीजों संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डीएमसी अस्पताल में 78 मरीज, दीप अस्पताल में 26 मरीज, जीटीबी अस्पताल में 6 मरीज और विजयानंद अस्पताल में 1 और सिविल अस्पताल में 2 मरीज इलाज के लिए दाखिल हैं। डेंगू (Dengue) के संदिग्ध मरीजों संबंधी उन्होंने बताया कि जिला लुधियाना से संबंधित 1667 संदिग्ध मरीज हैं, जबकि बाहर के जिलों के 984 और बाहर के राज्यों के 214 संदिग्ध मरीज हैं। डेंगू मौतों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है और अब तक जिले में डेंगू से संदिग्ध मौतों की संख्या 11 है।

    आमजन को दी जा रही डेंगू प्रति जानकारी | Dengue

    जिले भर में डेंगू संबंधी आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आम लोगों को जानकारी दी जा रही है कि घरों की छत्तों पर पड़े टायरों, टूटे बर्तनों और अन्य जगहों पर पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होता है। घरों में कूलरों, कंटेनरों, बर्तनों आदि में पानी जमा न होने दिया जाए। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जोड़ों और हड्डियों में दर्द आदि के लक्षण दिखाई दें तो स्वास्थ्य संस्था में जाकर अपनी जांच करवाएं। डेंगू की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त की जाती है।

    यह भी पढ़ें:– बीएसएफ की 166वीं बटालियन की कंपनी का जोरदार स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here