हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home स्वास्थ्य एमएसजी हैल्थ ...

    एमएसजी हैल्थ टिप्स : दांतों संबंधी टिप्स

    Saint-Gurmeet-Ram-Rahim-Singh-Ji-Insan

    स्वस्थ दांतों के लिए प्रतिदिन सुबह व रात को खाने के बाद ब्रश करना जरूरी है। जब भी कुछ खाते हैं, उसके बाद दांतों में बिना पेस्ट के खाली ब्रश घूमा लीजिए। यकीनन आपके दांत बहुत ही बढ़िया रहेंगे और बदबू भी नहीं आएगी।
    -पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।

    दांत चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं लेकिन दांतों की ठीक ढंÞग से देखरेख न होने की वजह से ये सफेद से पीले हो जाते हैं। सही ढंग से सफाई ना होने की वजह से दांतों के इनेमल पर बहुत असर होता है। इसलिए दांतों की नियमित देखभाल जरूरी है। सबसे जरूरी बात है कि खाना खाने के बाद मुंह में एक घूंंट पानी भरें व कुल्ला करें। कुल्ला करने के बाद उस पानी को बाहर फैंकने की बजाए अंदर ही ले जाएं इससे खाने के जो कण दांतों में फंसे हैं, वो पानी के साथ ही अंदर चले जाएंगे।

    साफ्ट-ब्रश से दांतों को साफ करना

    नाश्ते के बाद व रात को सोने से पहले, दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करें। ऐसा करने से जो भी आपके दांतों में फंसा है, वो निकल जाएगा, बैक्टिरिया खत्म हो जाएंगे, दांत मजबूत रहेंगे, मसूड़ों की बीमारी ठीक होगी और मुंह से बदबू भी नही आएगी पर इसके लिए जरूरी है कि दांतों को साफ्ट-ब्रश से ही साफ किया जाए। अत्याधिक हार्ड ब्रश मसूड़ों के लिए ठीक नहीं होता।

    खाने के बाद ब्रश:

    दांतों के लिए बेहतर है कि जब भी आप खाना लें, तो उसके बाद साफ्ट ब्रश करें। यह जरूरी नहीं कि हर बार पेस्ट का ही इस्तेमाल करें। आप सादे पानी से भी सॉफ्ट ब्रश करें तो भी ठीक है। ऐसा करने से दांतों में जे कण फंसा है, वो निकल जाएगा।

    एमएसजी ‘गजब दंत मंजन’ व टूथपेस्ट ‘दस-दस’

    दांतों में दर्द और मसूड़ों के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया गया ‘गजब दंत मंजन’ बहुत फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। यह माउथ फ्रैशनर का काम करता है। यह दांतों के साथ-साथ जीभ की भी सफाई करता है। इसके लिए ‘गजब दंत मंजन’ कुछ देर जीभ पर लगा कर रखो। कुछ ही सैकिंड में आपकी जीभ पर जमी हुई परत अपने आप लार के रास्ते बह जाएगी। इसके इस्तेमाल से मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

    चॉकलेट खाने के बाद-

    कुछ मीठा, खासतौर पर चॉकलेट खाने के बाद, पानी से ब्रश जरूर करें, इससे दांतों में कैविटी की समस्या नहीं रहेगी।

    नीम, शीशम की दातुन-

    नीम, शीमश की दातुन बहुत फायदेमंद है। तेजबंद भी दांतों के लिए बहुत बढ़िया है। अगर तेजबंद थोड़ा सा भी जीभ पर लगा लिया जाए तो जीभ अपने आप ही बिल्कुल टमाटर की तरह लाल हो जाती है। ये सभी दांतुन दांतों की मजबूती प्रदान करते हैं।

    नींबू-

    नींबूं के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लीजिए और इसे मंजन के रूप में प्रयोग करें, इससे दांतों में चमक आ जाएगी। इस प्रकार नमक, सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर प्रतिदिन मंजन करने से भी दांतों में चमक आ जाती है। आप खाने में नींबू का रस इस्तेमाल करते हैं व छिलका फैंक देते हैं, इसकी बजाए निचोड़े हुए नींबू के छोटे-छोटे टूकड़े करके दांत साफ करें। नियमित प्रयोग से आप स्वयं महसूस करेंगे कि आपके दांत कैसे जगमगा उठे हैं।

    दांतों का व्यायाम

    शरीर के दूसरे अंगों की तरह दांतों का भी व्यायाम करना चाहिए। ब्रश के बाद आप अपने ऊपर वाले दांतों को निचले दांतों से दबाएं और फिर ढ़ीला छोड़ दें। ऐसा करने से आपके मसूड़ों में खून का बहाव नियमित हो जाता है। इसके अलावा गन्ना चूसना भी दांतों का बहुत ही अच्छा व्यायाम है।

    नशे से परहेज

    आपके दांत जीवन-भर स्वस्थ्य रहें, इसलिए यह जरूरी है कि आप नशे के सेवन से बिल्कुल दूर रहें। एल्कोहल, तम्बाकू आदि ऐसे नशे हैं जिनसे ना केवल दांत पीले होते है, ब्लकि ये कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बनते हैं।

    मसूड़ों की मालिश-

    मसूड़े एक आधार जिस पर दांत खड़े है, इनका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। पिपरमेंट के तेल से इनकी मालिश कर आप इन्हें मजबूत बना सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।