हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डिप्टी सीएम द...

    डिप्टी सीएम दुष्यंत कोरोना पॉजिटिव, सभी कार्यक्रम रद्द

    Dushyant-Chautala sachkahoon

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दुष्यंत चौटाला की आईटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और शनिवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। डिप्टी सीएम को शनिवार को हिसार में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। दुष्यंत चौटाला ने खुद ट्विट करके इस बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बीते 48 घंटे में खुद के संपर्क में आने वालों से कोरोना से बचाव के लिए टेस्ट करवाने की बात कही है। सुबह से उन्हें हल्के बुखार की शिकायत बताई जा रही है। रेपिड टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here