हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    डेरा श्रद्धालु ने मानवता भलाई के कार्य कर मनाया अपना जन्मदिन

    Welfare Work

    मलोट(सच कहूँ/मनोज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट के एक नौजवान सेवादार ने अपने जन्म दिन मौके ब्लड बैंक मलोट में अपना एक यूनिट रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार मलोट के सेवादार गौरव जग्गा इन्सां ने बताया कि उसका बेटा शुभम जग्गा इन्सां जोकि आज 18 साल का हो गया है और उसने अपने जन्म दिन पर सरकारी अस्पताल मलोट में बने ब्लड बैंक में पहुंचकर अपना एक यूनिट रक्तदान किया है।

    उसने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया, जिनकी पावन प्रेरणाओं पर चलते उनके बच्चे भी डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़कर मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। इस मौके रक्तदानी शुभम जग्गा इन्सां ने बताया कि वह ब्लॉक मलोट का सेवादार है और पूज्य गुरू जी के पावन वचनों पर चलते हुए उसकी इच्छा थी कि जब वह 18 साल का हो जाएगा तो रक्तदान करेगा तो आज 18 साल का होने पर उसने ब्लड बैंक में पहली बार एक यूनिट खूनदान किया है। इस मौके शुभम जग्गा इन्सां के जन्मदिन पर उसके पिता गौरव जग्गा इन्सां, माता प्रवीन इन्सां, दादा सोम नाथ इन्सां, दादी राज रानी, चाचा सौरव इन्सां और चाची रजनी बाला इन्सां ने बधाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here