हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    अनजान के लिए किया खूनदान

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। आज के समय में जहां भाई-भाई की मदद करने को तैयार नहीं, वहीं ऐसे समय में भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार अनजान व्यक्तियों की मदद करने के लिए हर स्तर पर तत्पर रहते हैं। सुधा अस्पताल में भर्ती अनजान व्यक्ति को आकस्मिक रूप से बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत होने पर शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग कोटा के सेवादार कोटडी निवासी महेन्द्र सैनी इन्सां आत्मज शंभूदयाल सैनी ने खूनदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार महेन्द्र इन्सां को जैसे ही सूचना मिली कि सुधार अस्पताल में भर्ती रोगी को तत्काल रक्त की आवश्यकता है तो स्वयं के सभी काम छोड़कर महेन्द्र ब्लड बैंक पहुंचा और अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए अनजान व्यक्ति के लिए रक्तदान कर उपचार में सहयोग किया। इस पुण्य कार्य में महेन्द्र इन्सां के साथ उनके मित्र जितेन्द्र महावर भी सहभागी बने।

    यह भी पढ़ें:- तपन के बीच विधवा का आशियाना बनाने में जुटे सेवादार

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here