लेकर कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है…

डेरा श्रद्धालु राम सिंह इन्सां बने ब्लॉक सुनाम के 28वें शरीरदानी

  • चेयरमैन ब्लाकॅ समिती ने हरी झंडी दिखाकर एम्बूलैंस को किया रवाना

सुनाम ऊधम सिंह वाला। (सच कहूँ/कर्म थिंद) पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते शुक्रवार को ब्लॉक सुनाम के गांव रामगढ़ जवंधा के एक डेरा श्रद्धालु के मरणोंपरांत उस द्वारा जीते -जी किए गए प्रण को पूरा करते उसके पारिवारिक सदस्यों ने मरणोपरांत मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया। इस मौके 25 मैंबर राजेश कुमार बिट्टू और ब्लॉक भंगीदास छहबर सिंह इन्सां ने बताया कि प्रेमी राम सिंह इन्सां (75) निवासी रामगढ़ जवंधा अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे थे। उनके मरणोपरांत उनके परिवारक सदस्य भंगीदास बीरबल सिंह इन्सां, केवल सिंह इन्सां, स्वर्ण सिंह इन्सां, निरभै सिंह इन्सां और बेटी चरनजीत कौर इन्सां ने उनकी अंतिम इच्छा अनुसार मृत देह को केडी मैडीकल कॉलेज अस्पताल एंड रिसर्च सैंटर मथुरा (यूपी) को मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

इस समय उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि प्रेमी राम सिंह इन्सां हमेश पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं पर चलते मानवता की सेवा में हमेशा आगे रहते थे। ब्लॉक समिति चेयरमैन मेवा सिंह और गांव की सरपंच बलवीर कौर के बेटे उगर सिंह ने पहुंचकर परिवार के साथ दु:ख सांझा किया और उनके द्वारा एम्बूलैंस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस मौके सेवादारों ने ‘शरीरदानी राम सिंह इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ मृत देह को उनके निवास स्थान से काफिले के रूप में अंमित विदाई दी। इस मौके 15 मैंबर जिम्मेवार जसपाल इन्सां, गगन इन्सां, जसविन्दर मंगी इन्सां, भगवान इन्सां, करमजीत इन्सां, गुरदीप इन्सां, रमेश इन्सां, सतनाम इन्सां, अवतार इन्सां, दर्शन इन्सां सभी 15 मैंबर, सुजान बहनें, गांवों के भंगीदास और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य, रिश्तेदारों सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद थी।

यह भी पढ़ें:- सलाबतपुरा में पावन महा परोपकार माह (गुरूगद्दी दिवस) की नामचर्चा को लेकर तैयारियां जोरों पर

यह समाज के लिए बहुत बड़ी देन : उगर सिंह

चेयरमैन ब्लॉक समिति सुनाम मेवा सिंह और गांव की सरपंच बलवीर कौर के बेटे उगर सिंह ने कहा कि आज के समय में शरीरदान से बड़ा और कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इन्सानियत और समाज के लिए बहुत बड़ी देन है, उन्होंने कहा कि शरीरदान मैडीकल कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों के लिए रिसर्च में मदद करने का काम करते हैं और यह समाज भलाई के लिए एक उत्तम कदम है। उन्होंने इस महान प्रयास के लिए डेरा सच्चा सौदा की संस्था और परिवार की प्रशंसा की।

साध-संगत लगातार कर रही मानवता भलाई के कार्य : बिट्टू इन्सां

25 मैंबर राजेश बिट्टू इन्सां ने कहा कि इस परिवार ने भ्रम से ऊपर उठकर पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए प्रेमी राम सिंह इन्सां की मृत देह को मैडीकल रिसर्च के लिए दान किया है। इस मानवता भलाई के कार्य के लिए वह जिम्मेवार कमेटी की तरफ से परिवार को तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमी राम सिंह इन्सां ब्लॉक के 28वें शरीरदानी बने हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।