हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मुश्किल घड़ी म...

    मुश्किल घड़ी में भी जरूरतमंदों का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

    Welfare Work

    300 लोगों को लगातार खिला रहे खाना

    लुधियाना(वनरिन्द्र मणकू)। एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। जहां कोरोना वायरस के कहर के कारण हर किसी के दिल में खौफ का माहौल पैदा हुआ पड़ा है, वहीं दूसरे तरफ डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार अपने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। 45 मैंबर जसवीर इन्सां व संदीप इन्सां ने जानकारी देते बताया कि लुधियाना में यह सेवाएं लगातार जारी हैं।

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों की ओर से लुधियाना के हैबोवाल एरीए में यह सेवाएं लगातार सेवादारों की ओर से निभाई जा रही है। उन्होेंने बताया कि सेवादारों की ओर से तकरीबन हर रोज 300 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। खाना खिलाते समय सेवादारों की ओर से मुंह पर मास्क व हाथों को अच्छी तरह सैनीटाईज किया जाता है। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाता है कि लोगों में सोशल डिस्टैंस भी रखा जा सके। इस सेवा में मुख्य तौर पर 15 मैंबर कुलदीप इन्सां, 25 मैंबर कैप्टन हरमेश लाल इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार विजय इन्सां, रामदेव इन्सां, शशि इन्सां, ऋतु इन्सां आदि उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।