हमसे जुड़े

Follow us

37.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने दो दिन में बनाकर दिया ‘कमरा’

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए ब्लॉक संगरिया की साथ-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार को घर बनाकर दिया। ब्लॉक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने बताया कि संगरिया ब्लॉक के ग्राम मोरजंड सिखान निवासी कौर सिंह इन्सां को एक कमरा बनाकर देने की गुहार साध-संगत से लगाई। सेवादारों ने कौर सिंह इन्सां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मात्र 2 दिन में एक बड़ा कमरा बनाकर कौर सिंह को सौंप दिया।

    इस मौके पर गांव जंडवाला सिखान की साध-संगत के अलावा गांव ढाबां, संगरिया शहर, नगराना, बोलांवाली, लंबी ढाब, नुकेरा, चक हीरासिंहवाला, किशनपुरा, चक प्रताप नगर खोसा व अन्य गांव के सेवादारों ने अपना सहयोग दिया। वहीं कौर सिंह इन्सां ने कमरा बनाकर देने के लिए साध-संगत व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल से धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here