हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 40 जरुरतमंदों...

    40 जरुरतमंदों बच्चों को बांटे गर्म वस्त्र

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर एरिया-ए की सेवादार बहन सुखवीर कौर इन्सां और जोगिंद्र सिंह इन्सां की बेटी गुरलीन इन्सां कनाडा द्वारा क्लॉथ बैंक द्वारा जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां बांटी गई। इस मौके पर जानकारी देते हुए एरिया भंगीदास अशोक इन्सां ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बच्चों को जर्सियां वितरित की हैं। जो ठंड से बचाव करने के लिए गर्म वस्त्र आदि खरीदने से असमर्थ हैं।

    यह भी पढ़ें:– अमर सेवा। सचखंडवासी विजय इन्सां की अर्थी को उनकी बेटियों ने कंधा दिया

    उन्होंने कहा कि गुरलीन इन्सां कनाडा और परिवार द्वारा समय-समय पर मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जाता है। इस अवसर पर विशेष तौर पहुंचे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार सेवादार सुरजीत इन्सां और बहन बबली इन्सां ने गुरलीन इन्सां द्वारा किए उक्त पुनित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जर्सियां प्राप्त करने के बाद बच्चों के पारिवारिक सदस्यों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और सेवादारों का तहदिल से धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here