हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरू जी...

    पूज्य गुरू जी के लाइव दर्शन देने की खुशी में डेरा श्रद्धालुओं ने किए मानवता भलाई कार्य

    Saint Dr. MSG

    धमतान साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आगमन की खुशी में ब्लॉक धमतान साहिब में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन दातावाला नामचर्चा घर में किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के सभी गाँवों से भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की। ब्लॉक भंगीदास वजीर इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाकर नामचर्चा की शुरूआत की। इसके बाद कविराज भाइयों ने ‘सतगुरु दे दर तो मिलदे ने खुल्लम खुले गफ्फे’, ‘हसदा फिरे जी कोई नचदा फिरे’ शब्द लगाए, जिन पर साध-संगत ने खुशी मनाई।

    Naamcharcha in Dhamtan Sahib

    नामचर्चा के दौरान गुरमेल इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर 15 मैंबर सुरेंद्र इन्सां, सुनील इन्सां, गुरजीत इन्सां, राजेश इन्सां, बारू राम इन्सां, परमवीर इन्सां मौजूद रहे। सारी-साध संगत को नामचर्चा की समाप्ति पर पूज्य पिताजी के आने की खुशी में बूंदी का प्रशाद भी बांटा गया। गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा पधारने पर साध-संगत निरंतर घी के दीये जगाकर, मिठाइयां बांटकर, जरूरतमंदों की मदद करके, नामचर्चाओं में गुरुयश गाकर खुशी का इजहार कर रही है। इसके साथ ही मानवता भलाई के 139 कार्यों को भी तीव्र गति से किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here