हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    सराहनीय: बेटी की शादी में मददगार बनी मंडी कालांवाली की साध-संगत

    डेरा श्रद्धालुओं का मानवता भलाई कार्यों का कारवां जारी

    • परिजनों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का जताया आभार

    ओढां (सच कहूँ/राजू)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी अपने मुर्शिद के वचनों पर चलते हुए मानवता भलाई कार्यों के लिए हर समय तत्पर रहती है। इसी कड़ी में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की मंडी कालांवाली की साध-संगत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मददगार बनी है। भंगीदास सेवादार गुरनाम इन्सां व बहन सीमा इन्सां ने बताया कि मंडी निवासी बृजलाल की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी जैसे-तैसे कर अपने घर का गुजारा कर रही थी। उन्होंने बताया कि बृजलाल की बेटी की शादी रखी गई थी। लेकिन परिजनों को शादी में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। इस बारे जब साध-संगत को पता चला तो उन्होंने अपने गुरु के वचनों पर चलते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ा दिए।

    मंडी की साध-संगत ने इस शादी में बैड, कुर्सियां व अन्य जरूरत का सामान दिया। इस कार्य पर परिजनों ने साध-संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धन्य है पूज्य गुरु जी जिनके अनुयायी लोगों की हर संभव मदद करते हैं। वहीं मोहल्ले के लोगों ने भी डेरा अनुयायियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नि:स्वार्थ सेवा भावना हो तो ऐसी। भंगीदास सेवादार बहन सीमा इन्सां ने बताया कि साध-संगत ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here