हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जरूरतमंद लोगो...

    जरूरतमंद लोगों के साथ बेजुबान पशु-पक्षियों की भी देखभाल कर रहे नाभा के डेरा श्रद्धालु

    नाभा(सच कहूँ / तरूण कुमार शर्मा)। ऐसे स्वार्थी दुनिया में प्रकृति और मानवता की निस्वार्थ सेवा में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हमेशा ही सबसे आगे नजर आते हैं। जिला पटियाला के नाभा ब्लॉक के डेरा श्रद्धालु भी जरूरतमंदों और बेसहारा जीवों की संभाल के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक नाभा की साध-संगत द्वारा लगभग सभी मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इन सेवादारों द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों को मासिक राशन, गर्भवती महिलाओं का मुफ्त इलाज और पौष्टिक आहार मुहैया करवाना, पशु-पक्षियों और बेसहारों की देखभाल, मृत पशुओं को सड़कों से हटाना, जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताबेेंं, स्टेशनरी सहित गर्म कपड़े बांटना, मन्दबुद्धियों की संभाल करना मानतवा भलाई के कार्य अपने स्तर पर किए जा रहे हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते 45 मैंबर विजय इन्सां, 45 मैंबर गुरबचन इन्सां, कुलदीप इन्सां, रेनू इन्सां, योगेश इन्सां, ब्लॉक भंगीदास राजेश इन्सां, रंजीत इन्सां, सरबजीत इन्सां, अमर नाथ इन्सां, ब्रिज इन्सां, विजय इन्सां, निरंजन इन्सां, परमिन्दर इन्सां, हरविन्दर इन्सां, भगवंत इन्सां, काऊंसलर कृष्ण इन्सां और सभी समितियों के जिम्मेवार बहन-भाई ने बताया कि ब्लॉक नाभा में वर्ष 2022 में दो जरूरतमंद गरीब परिवारों को मकान, मेडिकल रिसर्च के लिए एक शरीरदान, 135 जरूरतमंद गरीब परिवारों को राशन, गर्भवर्ती महिलाओं को नूं 135 पौष्टिक आहार और फलों की किटें, चार जरूरतमंद गरीब लड़कियों की शादी के समय जरूरत का सामान, रक्तदान और प्लैटलेट्स दान कर जरूरतमंदों की जान बचाई है।

    वर्ष 2022 के दौरान ब्लॉक नाभा द्वारा किए गए मानवता भलाई के कार्य –

    • शुद्ध वातावरण के लिए पौधे लगाए : 5000
    • गर्भवती महिलाओं को मुफ्त पौष्टिक आहरा की किटें : 105
    • जरूरतमंद गरीब परिवारों को मुफ्त राशन : 135
    • जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान : 72
    • गरीब गर्भवती महिलाओं के डिलवरी केस और इलाज करवाया : 10
    • जरूरतमंद डेंगू पीड़ितों के लिए प्लेटलैट्स दान : 5
    • जरूरतमंद गरीब लड़कियोंं की शादी में सहायता : 4
    • दुर्घटना केसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया : 6
    • जरूरतमंद गरीब परिवारों के मकान बनाए : 2
    • मेडिकल रिसर्च के लिए मरणोपरांत शरीरदान : 1

    रक्तदान समिति द्वारा की गई सेवा

    रक्तदान समिति नाभा के जिम्मेवार अजय इन्सां ने बताया कि साल 2022 में 72 डेरा श्रद्धालुओं द्वारा रक्तदान और 5 डेरा श्रद्धालुओं द्वारा प्लेटलैट्स समय पर दान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here