हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    ऋषिकेश के डेरा श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान

    Blood Donation

    ऋषिकेश। (सच कहूँ न्यूज) पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नित मानवता भलाई के 156 कार्यों (Blood Donation) में अग्रणी रहते हैं। हर दिन कोई न कोई मानवता भलाई का प्रशंसनीय कार्य करके हमेशा चर्चा में रहते हैं। मानवता भलाई के कार्यों की इसी कड़ी के तहत ऋषिकेश के एक डेरा श्रद्धालओं ने जरूरतमंद महिला को चार यूनिट ब्लड डोनेट करके उसकी जान बचाई।

    यह भी पढ़ें:– खांसी की समस्या के लिए बहुत कारगर है यह गुरु जी का घरेलू नुस्खा

    ब्लॉक प्रेमी सेवक नीरज शर्मा इंसा से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी एक बहन मीनाक्षी रावत डिलीवरी के समय एक अस्पताल में भर्ती थी। डिलीवरी के समय उसके बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस दौरान महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई थी। ऐसे हालात में डॉक्टरों ने ब्लड की डिमांड की। (Blood Donation) इसी दौरान ब्लॉक के सेवादार ऋषिकेश में स्थित एम्स में ही जॉब कर रहे थे। जिनके नाम गुरप्रीत इंसा, हरप्रीत इन्सां, बहन अंकिता गोयल और बहन रवीना गोयल हैं, ने चार यूनिट ब्लड दान कर जरूरतमंद महिला के केस में मदद करके पूज्य गुरू जी के वचनों पर फूल चढ़ाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here