हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    शाह सतनाम जी नगर ने फिर बढ़ाए बेटी की शादी में मदद के हाथ

    मानवता: इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी कन्या की शादी में दिया घरेलू जरूरत का सारा सामान

    • साल 2022 में 15वीं शादी में मददगार बनी शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत लगातार गरीब कन्याओं की शादी कर मानवता की मिसाल कायम कर रही है। शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत वीरवार को साल 2022 की 15वीं शादी में मददगार बनी है। साध-संगत के इस कार्य की चहूओर सराहना हो रही है। दरअसल शाह सतनाम जी मार्ग स्थित इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार की बेटी सुमन की शादी 20 नवंबर को रखी गई है। लेकिन परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बेटी की शादी की चिंता सताए जा रही थी। सुमन की शादी के बारे में जब ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत को जानकारी मिली तो उन्होंने सुमन की शादी में आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया।

    यह भी पढ़ें:– चेहरे के दाग को जड़ से करें खत्म, पढ़े, पूज्य गुरु जी के ये वचन

    पिता ने मदद के लिए जताया आभार

    लड़की के पिता राजेंद्र कुमार ने बेटी की शादी में मदद करने पर शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत का आभार जताया। साथ में उन्होंने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी व उनकी साध-संगत उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है। क्योंकि आज के दौर अपने भी मदद करने से अपना हाथ पीछे खींच लेते हैं।

    ये जरूरत का दिया सामान

    साध-संगत ने सुमन की शादी में डबल बैड, दो गद्दे, दो सिराने, दो डबल बैड की चद्दर, दो दीवान की चद्दरें, एक पर्स, एक खेस, एक दरी, एक तोलिया, 2 रजाईयां, एक पेटी, पैरों की पायल, 51 बर्तन, 11 सूट लड़की के, 10 सूट लड़के के, एक दीवार घड़ी, एक कुलर, दो कुर्सिया, सिलाई मशीन, लोहे की अलमारी, एक बड़ी अटैची आदि घरेलू जरूरत का सारा सामान दिया। इसके अलावा 1100 रूपए का शगुन देकर बेटी को अपना आशीर्वाद दिया।

    इनका रहा विशेष सहयोग

    इस सेवा कार्य में सुजान बहन आशा इन्सां, प्रभा इन्सां, राज मुखीजा, वीना इन्सां, सिमरन इन्सां, सुमन इन्सां, रमन इन्सां, हरविन्द्र इन्सां, लक्ष्मी इन्सां, दलजीत इन्सां, अनीता इन्सां, सुरत सिंह, चंचल इन्सां सहित अन्य सेवादार बहनों ने सहयोग किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here