हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश किवें मुखड़े त...

    किवें मुखड़े तो नजरां हटावां, के तेरे विच्चों रब्ब दिसदा…

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने साध-संगत को पिछले दो दिनों से कभी इंस्टाग्राम, कभी यूटयूब पर लाइव आकर दर्शन दे रहे हैं। देश-विदेश की साध-संगत पूज्य गुरू जी के वीडियो का इंतजार करती रहती है कि कब अपने प्यारे मुर्शिद-ए-कामिल के दर्शन करूं। वहीं ब्लॉक बठिंडा के एरिया गुरुनानक पुरा और परसराम नगर की साध-संगत पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार करती हुई।

    साध-संगत ने देसी घी के दीये जगाकर और केक काटकर मनाई खुशियां

    भादसों(सच कहूँ/सुशील कुमार)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन और लाईव दर्शन देने की खुशी में गांव दरगापुर ब्लॉक मल्लेवाल की साध-संगत द्वारा प्रेमी गुरजीत इन्सां के घर देसी घी के दीये जगाकर और केक काटकर अपने प्यारे मुर्शिद कामिल का स्वागत किया गया और पूज्य गुरू जी का कोटिन-कोटि धन्यवाद किया गया।

    इस मौके प्रेमी श्याम सिंह भंगीदास, गुरजीत इन्सां ने पहुंची साध-संगत को पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्यों में और तेजी लाने के लिए साध-संगत को प्रेरित किया। इस मौके बुजुर्ग माताएं, भाई-बहनें और बच्चे खुशी में बागोबाग नजर आ रहे थे। इस मौके जसविन्दर कौर इन्सां सुजान बहन, नाहर सिंह इन्सां, सतनाम सिंह इन्सां, बलजिन्दर सिंह इन्सां, सतबीर सिंह इन्सां, गगन सिंह इन्सां और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here