हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ डेरा सेवादारो...

    डेरा सेवादारों ने लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया

    Welfare Work

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा शुरू किए मानवता भलाई के कार्य मंदबुद्धि लोगों के लिए राहत का पैगाम बन गए है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के तत्वावधान में किए जाने वाले 138 मानवता भलाई कार्यों के तहत स्थानीय ब्लॉक के सेवादारों ने कर्नाटक से लापता हुए व्यक्ति को आज पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सुपर्द कर दिया। ब्लॉक के सेवादारों ने बताया कि कर्नाटक से बीते 2 वर्ष पूर्व अपने घर से लापता हुई शांता बाई पत्नी चन्दू राम निवासी बरलगी बीजापुर कर्नाटक से मानसिक विक्षप्ता के चलते दर दर भटक रही थी।

    इसी दौरान दो माह पूर्व यह भटकते हुए केसरीसिंहपुर आ गई जहां उसे भटकते देख राजेन्द्र इन्सां ने साथी सेवादारों के साथ इसे अपने घर पर रखा। सेवादार इसके परिजनों की तालाश में जुट गए जिसके बाद इस महिला के कर्नाटक निवासी होने का पता चला। जिस पर सेवादारों ने इसके परिजनों से सम्पर्क किया। जिस पर महिला का भाई अशोक कुमार व भतीजा विशाल बीते दिवस केसरीसिंहपुर पहुंचे। सेवादारों ने आज पुलिस प्रशासन व शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में महिला को परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here