हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान साध-संगत ने ज...

    साध-संगत ने जरूरतमंद महिला को बनाकर दिया आशियाना

    पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का कमाल

    • गणमान्य नागरिकों की सूचना पर मदद के लिए आगे आए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन महापरोपकार माह में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत तन-मन-धन से मानवता भलाई के कार्यां में जुटी है। इसी क्रम में सेवादारों ने हनुमानगढ़ टाउन निवासी एक जरूरतमंद विधवा महिला को पक्का आशियाना बनाकर दिया। जानकारी के अनुसार साध-संगत ने जर्जर मकान की जगह रविवार को इस परिवार को आशियाना बनाकर दिया। साध-संगत सुबह से शाम तक सेवा कार्य में जुटी रही। ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन में राजा कोठी के पास विधवा बहन निशा कुक्कड़ पत्नी स्व. बलविन्द्र कुमार रहती है। इस परिवार के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है। बहन निशा का मकान काफी पुराना बना हुआ था। इस कारण बारिश के समय में कमरे की छत टपकने लगती थी। मौजूदा परिस्थिति में इस परिवार के लिए नया मकान बनवाना तो दूर मरम्मत करवाना भी मुश्किल भरा काम था। मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने इस परिवार की दयनीय हालत के बारे में डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों को अवगत करवा सहयोग की प्रार्थना की।

    यह भी पढ़ें:– बारिश में एक गरीब परिवार का मकान गिर गया, डेरा के सेवादारों ने मकान बनाने में की मदद

     

    इस पर ब्लॉक जिम्मेवारों ने विधवा बहन निशा कुक्कड़ को नया मकान बनाकर देने का निर्णय लिया और इस परिवार को रविवार को नया मकान बनाकर दिया गया। इससे पहले साध-संगत की ओर से पूर्व में बने हुए मकान को ढहाया गया। मलबे आदि की साफ-सफाई कर मकान का निर्माण करवाकर दिया गया। उधर, बहन निशा ने इस कार्य के लिए साध-संगत का कोटि-कोटि आभार जताते हुए कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरुजी और आपजी के सेवादार, जिन्होंने इस मतलबी दुनिया में उसके परिवार के रहने के लिए नया आशियाना बनाकर देने का काम अपने कंधों पर उठाया। इसके लिए उनका पूरा परिवार पूज्य गुरुजी व सेवादारों का सदा आभारी रहेगा। इस सेवा कार्य में ब्लॉक जिम्मेवारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग सेवादारों, सुजान बहनों व साध-संगत का सहयोग रहा। उधर, मोहल्ले के लोगों ने भी डेरा सच्चा सौदा सेवादारों के इस सेवा कार्य की जमकर सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here