हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More

    दुर्घटना के कारण कैंटर में फंसे व्यक्ति की डेरा श्रद्धालु ने बचाई जान

    Hamanity

    कुरुक्षेत्र(सच कहूँ ब्यूरो)। सड़क दुर्घटना के कारण कैंटर में बुरी तरफ फंसे व्यक्ति को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह ने निकालने में मदद की व जान बचाई। जानकारी के अनुसार ड्राईवर लेखराज अम्बाला से करनाल की तरफ कैंटर चला कर ले जा रहा था। उसी समय गांव रायपुर के नजदीक जीटी रोड पर लेखराज के कैंटर का अचानक संतुलन बिगड़ गया ओर आगे जा रही गाडी से सीधे टक्कर हो गई। टक्कर से कैंटर का अगला हिस्सा दूसरी गाडी में बुरी तरह फंस गया जिससे चालक लेख राज भी इस बीच फंस गया।

    चालक लेखराज अपने आप को बचाने की पुकार कर रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद अशोक कुमार व डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह निवासी पिपली ने मौके पर दूसरे लोगों की सहायता से कैंटर से लेखराज को मशक्कत के बाद निकाला और चालक लेखराज की जान बच पाई। इसके बाद गुरप्रीत सिंह लेखराज को नीलोखेडी अस्पताल में लेकर गए व उपचार के लिए दाखिल करवाया। इस दौरान घायल ने गुरप्रीत सिंह व डेरा सच्चा सौदा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।