हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Cleanliness Campaign in Foreign: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने उठाया विदेशी सरजमीं को भी साफ करने का बीड़ा!

    Cleanliness Campaign
    Cleanliness Campaign in Foreign: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने उठाया विदेशी सरजमीं को भी साफ करने का बीड़ा!

    लंदन हो या बर्मिंघम, साध-संगत ने उठाये पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कदम!

    Cleanliness Campaign in Foreign: लन्दन (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए देश-विदेशों की साध-संगत द्वारा 163 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर विंग के नेतृत्व में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन व बर्मिंघम की साध-संगत द्वारा चर्च वार्ड, पैडिंगटन, सविंडन में सफाई अभियान चलाया गया। Cleanliness Campaign

    इस संबंधी जानकारी देते जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि स्थानीय साध-संगत द्वारा समय समय पर सफाई अभियान चलाए जाते हैं। आज के इस सफाई अभियान में 13 सेवादारों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपनी सेवाएं दी। 2 घंटे चले इस सफाई अभियान में एकत्रित किए कूड़े-कर्कट से 25 बड़े बैग भरे गए। सफाई उपरांत क्षेत्र की नुहार ही बदल गई। इस मौके मूल नागरिक बैन बैल ने कहा कि सेवादारों का जज्बा काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को भी सैल्यूट किया, जो सेवादारोंं को ऐसी पाक पवित्र शिक्षाएं दे रहे हैं। Cleanliness Campaign

    रंग बदलती फूलों की घाटी का ऐसा अद्भुत नजारा देख हर कोई होता है हैरान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here