हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भयानक गर्मी क...

    भयानक गर्मी के बावजूद भी डेरा श्रद्धालु रक्तदान करने से नहीं हटे पीेछे

    Blood Donation

    ब्लॉक हरदासपुर के सेवादारों ने किया 16 यूनिट रक्त दान

    पटियाला(सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पड़ रही भयानक गर्मी और पारा 45 डिग्री होने के बावजूद भी जिला पटियाला के सेवादार रक्तदान करने से पीछे नहीं हट रहे। इस कड़ी के अंतर्गत आज राजिन्द्रा ब्लड बैंक में डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक हरदासपुर के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पहुंचकर 16 यूनिट खूनदान थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया।

    आगामी समय में भी जारी रहेगी रक्तदान करने की मुहिम : हरमिन्द्र नोना

    इस मौके राजिन्द्रा ब्लड बैंक के डॉक्टरों ने कहा कि भयानक गर्मी के बावजूद यह सेवादार थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगातार रक्तदान कर रहे हैं और ऐसे गर्मी के मौसम और कोरोना महामारी के सहम के बावजूद भी इस संस्था के सेवादारों का जज्बा काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि धन्य हैं यह सेवादार जो कि पिछले कई दिनों से ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस मौके 45 हरमिन्द्र नोना ने कहा कि आज पटियाला जिले के ब्लॉक हरदासपुरा के सेवादारों ने 16 यूनिट खूनदान किया।

    उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी पटियाला जिले के सेवादारों की ओर से चलाई गई यह खूनदान की मुहिम जारी रहेगी। इस मौके ब्लॉक हरदासपुरा के जिम्मेदार ब्लॉक भंगीदास धर्मेंद्र इन्सां, 15 मैंबर गुरतेज इन्सां, बलविन्दर इन्सां, जागर इन्सां, बिट्टू इन्सां व सुखविन्दर इन्सां ने भी सेवादारों के साथ मिलकर खूनदान किया। इस मौके ब्लॉक पटियाला के 15 मैंबर मलकीत सिंह, सागर अरोड़ा, नानक इन्सां, मक्खन इन्सां, निखिल इन्सां भी मौजूद थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।