हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home कारोबार तीसरे दिन सस्...

    तीसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल 33वें दिन स्थिर

    Petrol Diesel Price

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में जारी गिरावट के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन देश में डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया जबकि पेट्रोल की कीमत 33 वें दिन स्थिर रही। बुधवार को चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी। दिल्ली में आज इंडियन आॅयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.84 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, वहीं डीजल 20 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जबकि डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत दिए हैं। इससे गुरुवार को भी कच्चा तेल काफी टूटा। कल कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.78 डॉलर प्रति बैरल घट कर 66.45 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.67 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 63.79 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:शहर का नाम

    शहर पेट्रोल    (रुपये/लीटर) (डीजल रुपये/लीटर)
    दिल्ली          101.84       89.27
    मुंबई            107.83      96.84
    चेन्नइ          102.49      93.84
    कोलकाता       102.08     92.32

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।