हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    “रूहे गा रही तराने नाच- कूदके, नवंबर महीना आ गया”

    नामचर्चा में दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के विजेता पाठकों को बांटें इनाम

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। जाखल ब्लाक की साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साई शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार माह ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा व विनती का भजन बुलवाकर की। नामचर्चा में साध-संगत द्वारा लगाए गए पवित्र नारे से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। Jakhal News

    नामचर्चा में कविराजों द्वारा पावन अवतार माह के शब्द बोलकर गुरु महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के पाठकों पर इनामों की बौछार भी हुई। राजेंद्र बारु इन्सां ने बताया कि ब्लॉक जाखल ब्लाक स्तरीय नामचर्चा में साध-संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजय कुमार इन्सां ने महापुरुषों के पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए।

    नामचर्चा के दौरान अरतीश इन्सां ने साध-संगत को दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र कुमार ने दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र के विजेता पाठकों के नाम अनाउंसमेंट किए, जिन्हें मौके पर 85 मैंबर बहनों और जिमेवारों ने इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Jakhal News

    Haryana News: फ़तेहाबाद के गाँव गोरखपुर की बेटी ने किया दुनिया में नाम ऊंचा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here