हमसे जुड़े

Follow us

15.3 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मंडलायुक्त हि...

    मंडलायुक्त हिसार ने किसानों से की प्रदर्शन न करने की अपील

    Peasant-Movement-hisar sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हिसार मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेताओं से कहा है कि वे 24 मई को हिसार में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद हुई वार्ता में किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं ने यह भरोसा दिलाया था कि भविष्य में वे शांतिपूर्ण पूर्वक आंदोलन करेंगे और आंदोलन के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी। लेकिन वार्ता में हुए समझौते के 2 दिन के भीतर ही 26 मई को भूमणशाह चौक पर बैरिकेडिंग हटाकर उप मुख्यमंत्री आवास के 200 मीटर दूरी पर पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस व प्रशासन द्वारा सूझबूझ से काम लिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। उन्होंने वार्ता में शामिल सभी किसान नेताओं से यह आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार का घटनाक्रम दोबारा से न हो।