हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More

    Air Pollution: दिवाली के पटाखों के बीच वायु गुणवत्ता स्तर 469 तक पहुंचा

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में दिवाली की रात को पटाखे जलाने के बाद मंगलवार को पर्यावरण में छाया धुंधलका।

    पटाखों के धुएं से बढ़ा वायु प्रदूषण, कोहरे के जैसा हो गया आसमान

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: दिवाली की खुशियों के बीच गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता स्तर काफी बढ़ गया। यहां का एक्यूआई स्तर 469 तक पहुंंच गया। यह पर्यावरण प्रदूषण का बहुत ही खतरनाक स्तर रहा। पटाखों के धुएं के कारण यहां का पर्यावरण काफी प्रभावित हुआ। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए सुप्रीमकोर्ट ने दो दिन तक ग्रीन पटाखों की बिक्री की छूट दी गई थी। जिस तरह से यहां प्रदूषण का स्तर इतना अधिक बढ़ गया, उससे साफ है कि ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की धड़ल्ले से बिक्री हुई।

    लोगों द्वारा पटाखों की मांग को देखते हुए पटाखों के दाम भी कई गुणा तक बढ़ा दिए गए। बच्चों के पटाखों का एक पैकेट दिवाली से दो दिन पहले 250 रुपये में बिक रहा था, लेकिन दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली वाले दिन उसे 500-600 रुपये तक में बेचा गया। यह तो सिर्फ एक पैकेट की बात है। बड़े लोगों के लिए बड़े बम-पटाखों के भी दाम कई गुणा वसूले गए। इन पर नियंत्रण लगाने के लिए सरकार, प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नजर नहीं आए। लोगों ने भारी मात्रा में पटाखे जमा कर लिए थे। Gurugram News

    दिवाली की रात को इन पटाखों को जलाने के साथ ही पर्यावरण का स्तर काफी खतरनाक स्थिति में हो गया। मंगलवार की सुबह सडकों, गलियों में बम-पटाखों के जले हुए अवशेष पड़े नजर आए। भारी मात्रा में ये अवशेष थे। इनको देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सका कि रात के समय कितने पटाखे जलाए गए। इसी के साथ ही गुरुग्राम शहर का वायु गुणवत्ता स्तर (एक्यूआई) 469 रहा। इसे अति गंभीर स्थिति माना जाता है। दिवाली से एक दिन पहले भी वातावरण में कोहरे की तरह से प्रदूषण छाया रहा और दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को भी यही स्थिति रही।