हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More

    Ration Card News: राशन कार्ड धारकों का 15 मार्च तक अंगूठा नहीं लगा, तो खाली रह जाएगा झोला

    Ration Card News
    Ration Card News: राशन कार्ड धारकों का 15 मार्च तक अंगूठा नहीं लगा, तो खाली रह जाएगा

    बराड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Ration Card News: सरकारी राशन की कतार में खड़े होने से पहले अब अपनी पहचान को डिजिटल रूप से पुख्ता करना अनिवार्य हो गया है। केन्द्र सरकार की नई सख्ती के बाद अंबाला जिले के राशन कार्ड धारकों के पास सत्यापन के लिए अब मात्र कुछ ही दिनों का समय बचा है। यदि 15 मार्च तक लाभार्थियों ने अपने डिपो पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो तकनीकी तौर पर उनका नाम सक्रिय सूची से बाहर हो सकता है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी के अनुसार, यह मुहिम बीपीएल और अंत्योदय कार्डों में दर्ज घोस्ट बेनिफिशियरी यानी फर्जी नामों को हटाने के लिए शुरू की गई है।

    नियम अब यह है कि कार्ड में जितने सदस्यों के नाम दर्ज हैं, उन सभी को बारी-बारी से डिपो पर जाकर पोस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सफाई से केवल उन्हीं लोगों को अनाज मिलेगा, जो वास्तव में इसके हकदार हैं। समय सीमा नजदीक आते देख बराड़ा डिपो होल्डर्स संघ भी हरकत में आ गया है। संघ के प्रधान मनजीत सिंह ने साफ किया है कि डिपो स्तर पर मशीनें तैयार हैं, लेकिन लाभार्थियों की देरी उनके लिए मुसीबत बन सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अंतिम तिथि के बाद राशन रुकने की स्थिति में किसी भी अपील पर विचार नहीं किया जाएगा। Ration Card News

    यह भी पढ़ें:– Fake Facebook ID Fraud: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी काबू