हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश West Bengal-T...

    West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग

    West Bengal-Tamil Nadu Elections
    West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग

    विधानसभा चुनाव: छिंटपुट हिंसा के बीच उमड़े मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड

    • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 को
    • पांच राज्यों में एक साथ 4 मई को होगी मतगणना

    कोलकाता/चेन्नई (एजेंसी)। West Bengal, Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वीरवार को मतदाताओं के जबरदस्त उत्साह के चलते बंपर वोटिंग हुई। सायं पाँच बजे तक बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 89.93% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 82.24% मतदान हुआ। दोनों राज्यों के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं है, इनमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि इससे पूर्व असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी।

    पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत और कलीमपोंग जिले में सबसे कम 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अलीपुरदौर में 88.74 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबेहार में 92.07, दार्जिलिंग में 89.49, जलपाईगुडी में 90.20, झारग्राम में 90.53, मालदा में 89.56, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनापुर में 90.70, पूर्वी मेदिनापुर में 88.55, पुरलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान हुआ। बीरभूम जिले में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके साथ ही राज्य में पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। West Bengal-Tamil Nadu Elections

    वहीं तमिलनाडू में करुर जिले में सबसे अधिक 89.32 प्रतिशत और कन्याकुमारी जिले में सबसे कम 73.44 प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ और इसके अलावा अरियालूर जिले में 83.09 प्रतिशत, चेंगलपट्टू में 82.41, कोयम्बटूर में 82.33, कुड्डलोर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडगुल में 86.35, ईरोड मं 87.59, कल्लाकुरिचि में 84.22, कांचीपुरम में 84.92, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरई में 77.89, मायिलादुथुरई में 78.41, नागापट्टिनम में 83.15, नामक्कल में 87.63, पेरेम्बलूर में 82.75, पुडुक्कोट़टई 81.55, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 856.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, थंजावूर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवललूर में 80.70, थिरुवल्लूर में 80.65, थूथूकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली 75.10, तिरुपथूर में 85.28, तिरुप्पुर में 86.33, तिरुवान्नामलाई 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही राज्य में कुल 4,023 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मतगणना चार मई को होगी।

    यह भी पढ़ें:– सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार