हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home अन्य खबरें पोस्टमार्टम क...

    पोस्टमार्टम के लिए घंटों नहीं आए डॉक्टर, कार में शव रखकर ले गए परिजन

    Doctors Took Away Dead Bodies In The Car

    सडक हादसे मेें हुई दामाद और सास की ​मौत

    रात तक नही हुआ पोस्टमार्टम

    मधुसूदनगढ़ (गुना/मध्यप्रदेश)।

    उकावदा चौराह पर एक बेकाबू हुए ट्रक ने बाइक पर सवार एक युवक व महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे मेें बाइक पर सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद पता चला की बाईक पर सवार युवक व महिला,सास व युवक दामाद था। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राघौगढ़ में थे, जिस वजह से 3 घंटे पोस्टमार्टम के लिए शव रखे रहे। घंटो इनतजार करने के बाद भी जब डाक्टर नहीं आए तो परिनों ने दोनों शवो को कार में एक दूसरे के ऊपर रखकर राघौगढ़ ले गए। जिसके बाद रात 8 बजे पोस्टमार्टम किया गया। बता दें की यह हादसा मधुसूदनगढ़ थाना की उकावदा चौकी क्षेत्र में हुआ। सोमवार दोपहर 3 बजे के लगभग तेज रफ्तार से ट्रक भोपाल से आ रहा था। इसी दौरान सुठालिया रोड से बाइक सवार आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार ने चौराहा पार करने का प्रयास किया तो ट्रक ने टक्कर मार दी। विदिशा जिले के रहने वाले बाइक सवार शिंभू और सासपर ट्रक चढ़ गया। सिर कुचल जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। ​िफलहाल पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।