हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Children’s Story: रोकी का कारनामा

    Children Story
    Children Story: रोकी का कारनामा

    Children’s Story: कुत्तों को वफादारी का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि इंसानों से इसकी बहुत अच्छी बनती है। घर में लोग इसे बड़े ही प्यार से रखते हैं। इसके अलावा कुत्ते कई कामों में इंसानों की सहायता करते हैं। कुत्तों की कई प्रजातियां होती हैं। लेब्राडोर रिट्रिवर, गोल्डेन रिट्रिवर, जर्मन पॉइंटर, जर्मन शेफर्ड व डोबरमैन आदि। इनकी सहायता सुरक्षा के लिए तो ली ही जाती है। साथ ही अनेक कार्यों में भी ये मनुष्यों की सहायता करते हैं। Children Story

    विस्फोटक पदार्थ खोजने में, शिकार करने में, खेती के काम में, जानवरों की रखवाली में, ये बड़े सहायक होते हैं। इन्हें प्रशिक्षित करके इनकी क्षमता बढ़ाई जा सकती है और इनसे कई काम लिये जा सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले अहमदाबाद में पुलिस के कुत्ते ने किसान के घर से चोरी हुए एक करोड़ रुपये बरामद करवाए। उसकी कहानी बड़ी रोचक है।

    हुआ यूं कि एक किसान को एक पुरातात्विक स्थल के बगल में जमीन बेचने से एक करोड़ रुपये मिले। उसने इन रुपयों को एक थैली में डालकर अपने कच्चे घर में रख लिए और कुछ काम से बाहर चला गया। पड़ोस के दो चोरों को इस बात की जानकारी थी। चोर उसके रुपयों को गायब करने की फिराक में थे। चोरों ने किसान के घर में घुसकर रुपयों को चुरा लिया और चोरों ने सोचा कि जब मामला शांत हो जायेगा, तब इन रुपयों से ऐश किया जायेगा।

    किसान जब काम से वापिस आया तो परेशान हो गया। क्या करता बेचारा? पुलिस के पास शिकायत लेकर ही तो जाता? जब किसान पुलिस के पास पैसे के चोरी हो जाने की शिकायत लेकर पहुंचा, तो पुलिस ने उस किसान की सारी बात सुनी। पुलिस वाले रोकी नाम के डोबरमैन प्रजाति के कुत्ते को लेकर किसान के घर गये। रोकी पर पुलिसवालों को बहुत भरोसा था। पहले भी कई मामलों में उसने चोरों को पकड़ा था। रोकी ने घर की एक-एक चीजों को सूंघा और फिर पुलिसवालों को इशारा किया कि चलो बाहर और फिर पेन्नी आगे-आगे और पुलिसे पीछे-पीछे। Children Story

    चोरों को नहीं पता था कि रोकी उनकी करतूत को पकड़ लेगा। बिल्कुल निश्चिंत होकर वे आराम फरमा रहे थे। रोकी उस स्थान पर जाकर भौंकने लगा, जहां थैलों को छिपाया गया था। पुलिस को देखते ही चोरों के होश उड़ गये। इस प्रकार किसान के रुपये मिल गये और चोर पकड़े गये। पुलिसवालों ने जब रोकी की पीठ सहलाई तो उसने बड़ी अदा से अपना सिर घुमाया मानो कह रहा हो यह तो मेरे बायें हाथ का खेल है। Children Story

    यह भी पढ़ें:– स्विमिंग विजेता मुकुल दहिया का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here