हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें तालिबान नेताओ...

    तालिबान नेताओं से जल्द मुलाकात कर सकते है ट्रंप

    Trump Tariff News
    Trump's Tariff News: ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्री को दी टैरिफ सम्बन्धी ये चेतावनी, इंडस्ट्री में हड़कंप

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान से शान्ति समझौते के बाद वह अब तालिबान के नेताओं के साथ जल्द मुलाकात कर सकते है।(Donald Trump) ट्रंप ने यहां शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं भविष्य में जल्द ही तालिबान के नेताओं के साथ मुलाकात कर सकता हूं और हम उम्मीद करते है कि तालिबान अपने कहे पर खड़ा उतरेगा।

    ट्रंप ने तालिबान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तालिबान समझौते का पालन नहीं करेगा तो अमेरिकी सैनिकों को वापस अफगानिस्तान में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, अगर कुछ गलत हुआ तो हम इस तरह की कार्रवाई करेंगे जो आजतक किसी ने नहीं देखी होगी लेकिन उम्मीद करते है इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। (Donald Trump) अमेरिका ने कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के साथ शनिवार को बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    इस समझौते में कहा गया है कि

    • अगर तालिबान अमेरिका की शर्तें मान लेता हैं तो
    • नाटो अफगानिस्तान से अपनी सेना 14 माह के भीतर वापस बुला लेगा।
    • इस शांति समझौते से अफगानिस्तान में करीब 19 वर्षों से जारी संघर्ष के समाप्त होने और
    • इससे इस देश के विकास का रास्ता खुलने की उम्मीद है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।