हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जरूरतमंद को र...

    जरूरतमंद को रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

    Blood-Donation

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। आज के इस भयंकर महामारी के दौर में हर ओर खून की भारी किल्लत है इसके चलते डेरा सच्चा सौदा जो मानवता की सेवा करने में पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है जो हर समय इंसानियत की सेवा के लिए तैयार रहता है।

    इसी कड़ी में चलते हुए हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज मिनाक्षी देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी नुकेरा को इलाज के दौरान खून की जरूरत होने पर डेरा सच्चा सौदा की स्थानीय रक्तदान कमेटी के जिम्मेवार निंदी सोनी इन्सां से संपर्क किया तो उन्होंने संगरिया के वार्ड नंबर 21 निवासी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बिंटू वर्मा इन्सां को जानकारी दी जिन्होंने तुरंत हनुमानगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचकर गंभीर मरीज के लिए अपना रक्तदान कर जरूरतमंद के इलाज में सहायता की। इस सराहनीय कार्य के लिए मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा अनुयायी का धन्यवाद किया

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।