हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    चीन के फ़ुज़ियान में डोक्सुरी तूफ़ान के कारण भारी बारिश , परिवहन निलंबित

    China
    China: चीन के फ़ुज़ियान में डोक्सुरी तूफ़ान के कारण भारी बारिश , परिवहन निलंबित

    फूजौ (एजेंसी)। पूर्वी चीन के फुजिÞयान प्रांत की राजधानी फूजौ शहर में तूफान डोक्सुरी के कारण हुई बारिश के बाद लेवल- प्रथम की आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी गयी और बसों और सबवे सहित सार्वजनिक परिवहन को शनिवार सुबह अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

    इस साल का यह पांचवां तूफान शुक्रवार सुबह फुजिÞयान प्रांत में पहुंचा, जिसके साथ तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। तूफान से प्रभावित फूजौ में शुक्रवार से लगातार भारी बारिश हो रही है। शहर के कई मौसम विज्ञान अवलोकन केंद्रों ने इतिहास में सबसे अधिक दैनिक वर्षा दर्ज की है, जिससे कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया है।

    रात लगभग 10:00 बजे तूफान डोक्सुरी पड़ोसी जियांग्शी प्रांत के लिचुआन काउंटी में चला गया। शुक्रवार को जहां यह धीरे-धीरे कमजोर होकर एक उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया। यह शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे जियांग्शी से बाहर चला गया। तूफान से जियांग्शी में कुल 19 हजार लोग प्रभावित हुए, 11 हजार निवासियों को निकाला गया और लगभग 1,600 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here