हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बलबीर सिंह ने...

    बलबीर सिंह ने मंत्री पद की ली शपथ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब मंत्रिमंडल में शनिवार को डॉ बलबीर सिंह को शामिल किया गया तथा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। डॉ सिंह को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्डा सहित कई नेता और मंत्री मौजूद थे।
    शपथ ग्रहण समारोह के बाद डॉ सिंह को स्वास्थ्य विभाग आवंटित किया गया, जो श्री चेतन सिंह जौडामाजरा के पास था। डॉ सिंह के पास चिकित्सा शिक्षा विभाग भी रहेगा।

    यह भी पढ़ें:– गैस गीजर से दम घुटने से दो जनें बेहोश

    जौडामाजरा को अब वे विभाग दिये गये हैं जो फौजा सिंह सरारी के पास थे। श्री सरारी ने आज ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया। हरजोत बैंस से जेल तथा खनन विभाग लेकर जेल विभाग मुख्यमंत्री को और खनन मीत हेयर संभालेंगे। बैंस को शिक्षा तथा तकनीकी विभाग दिया गया है। अब कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी विभाग मुख्यमंत्री देखेंगे। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here