हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home सरसा होली को लेकर ...

    होली को लेकर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा ने दिया ये संदेश!

    Sirsa News
    होली को लेकर शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा ने दिया ये संदेश!

    Holi 2026: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज के इको क्लब की ओर से स्प्लैश ऑफ सस्टेनेबिलिटी: होली अवेयरनेस विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें हरी व सुरक्षित होली मनाने के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार में प्राकृतिक रंगों के उपयोग, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त उत्सव मनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि रासायनिक रंग त्वचा, जल स्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही त्योहारों के दौरान पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने का संदेश भी दिया गया। Sirsa News

    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इको क्लब कन्वीनियर डॉ. रिशु तोमर ने कहा हर छोटा कदम मायने रखता है, आइए इस बार हरी होली मनाएं। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण मित्र होली मनाने की शपथ ली। नाजुक, वनीशा, समायरा और मोनिका वर्मा ने पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया तथा कॉलेज परिसर व कक्षाओं में जाकर छात्राओं को प्रेरित किया।

    इको क्लब की सदस्य मैडम रेनू, निशा और मुस्कान ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन हरी, सुरक्षित और पर्यावरण मित्र होली मनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। Sirsa News