हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शब्दों के बजा...

    शब्दों के बजाए काम करने वाले व्यक्ति थे डॉ. मनमोहन सिंह : दादरी

    Surendra Dadri Congress

    पूर्व पीएम का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी

    Former PM Manmohan Singh Death: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी (Surendra Dadri) ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक बताया। दादरी ने कहा कि भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता है। वे साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने और भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया। डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी भरी जिंदगी ने उनके उदारवादी आर्थिक विचारों को लागू करवाने में बड़ा योगदान दिया है। Surendra Dadri Congress

    उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। अपने कार्यकाल के दौरान वे जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारतीय इतिहास में तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने। दादरी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री थे। उनके शांत स्वभाव का काफी मजाक बनाया जाता था पर काफी कम लोग ही जानते हैं कि 1991 में जब देश की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा ही खराब थी तब उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया और उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति सुधारी।

    मनमोहन सिंह उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे | Surendra Dadri Congress

    जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में थी, तब डॉ. मनमोहन सिंह का ही यह कमाल था कि भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खड़ा रहा। उस मंदी के दौर में भी देश के नागरिकों पर व्यर्थ का बोझ नहीं डाला गया। डॉ. मनमोहन सिंह उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से सहजता से काम किया। वे शब्दों के बजाए काम करने वाले व्यक्ति थे। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अपार योगदान हमेशा भारतीय इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगा। Former PM Manmohan Singh Death

    डीसीसी अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने बहुत ही बुद्धिमता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। डॉ. सिंह के निधन से भारत ने एक महान बुद्धिजीवी और उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। Former PM Manmohan Singh Death

    State Holidays News: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्य में 7 दिन की छुट्टी का ऐलान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here